फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सफर-ए-शहादत शहीदी सप्ताह 22 से, पोस्टर का हुआ विमोचन

विज्ञापन
122..शहीद नगर स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार में सफर-ए-शहादत शहीदी सप्ताह के पोस्टर का विमोचन करत
विज्ञापन
आगरा। शहीद नगर स्थित गुरुद्वारा दशमेश दरबार में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर 22 से 28 दिसंबर तक सफर-ए-शहादत शहीदी सप्ताह मनाया जाएगा। बुधवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। प्रधान हरपाल सिंह ने बताया कि शहीदी सप्ताह में रोजाना गुरबाणी कीर्तन, गुरमत विचार सुबह एवं शाम को दीवान सजाए जाएंगे। उप प्रधान श्याम भोजवानी ने बताया कि गुरमत विचार सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक होंगे। शाम को 6:30 से 9:00 बजे तक विशेष दीवान हजूरी रागी वीर हरजिंदर सिंह एवं बलदेव सिंह मोहाली वाले गुरबाणी कीर्तन एवं गुरमत विचार प्रस्तुत करेगें। 28 दिसंबर की रात 8:00 से 10:00 बजे तक कंवलदीप कौर मस्कीन, शाहाबाद मारकंडा वाले गुरबाणी कीर्तन करेगी। संत बाबा प्रीतम सिंह और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संगत से अपील की है कि परिवार सहित गुरु साहिबजादों की महान शहादतों को नमन करें। इस दौरान सचिव मलकीत सिंह, सुरेंद्र सिंह लवली, गुरिंदर सिंह ओबेरॉय, इंद्रजीत सिंह वाधवा, सुरेंद्र सिंह, ज्ञानी मंशा सिंह, स्वर्ण कौर, हर्षिल भोजवानी, मनदीप सिंह और सनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें