फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रेमी युगल ने बटेश्वर मंदिर में रचाई शादी,

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बटेश्वर के ब्रह्मलाल महादेव मंदिर में बुधवार की शाम प्रेमी युगल ने शादी रचा ली। आशीर्वाद देने के लिए दोनों के पिता और परिजन भी पहुंच गये। प्रेमी युगल ने बताया कि दोनों के बीच करीब 3 साल से प्रेम संबंध थे। पहले परिजन प्रेम विवाह का विरोध कर रहे थे। दोनों के जिद पर अड़ने पर शादी को राजी हो गये। इलाहाबाद की वधू बनी अनीता अपने जीजा के यहां में फिरोजाबाद में रहती थी। वहीं धिमश्री निवासी मनीष पुत्र रामदत्त जो अपनी मौसी के यहां पर रहता था, जहां उसके अनीता से प्रेम संबंध हो गये। दाेनों पिछले 3 वर्ष से एक दूसरे के संपर्क में थे। परिजन ने समझाया लेकिन वह शादी की जिद पर अड़ गई। ऐसा ही मनीष ने अपने परिजन के साथ प्रस्ताव रखा। समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने तो बुधवार को बटेश्वर के ब्रह्मलाल जी महादेव मंदिर में शादी कर दी गई। शादी की रश्में वृंदावन से आए आचार्य अमन और विशाल ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें