फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सफाई कार्य में लापरवाही पर सफाई नायक को हटाया

Wed, 24 Jul 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर की सफाई व्यवस्था में विभागीय आदेशों के बाद भी लापरवाही की जा रही है। चेयरमैन संगीता गुप्ता ने इसको लेकर नारागजी प्रकट की है। चेयरमैन के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने नगरिया वार्ड के सफाई कर्मचारी को उसके पद से हटा दिया है।
विज्ञापन

वार्ड नगरिया में पिछले कई महीने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसकी शिकायत सभासद द्वारा लगातार ईओ और चेयरमैन से की जा रही थी। चेयरमैन संगीता गुप्ता ने तीन दिन पहले सफाई इंस्पेक्टरों के साथ हुई बैठक में चेतावनी भी दी थी कि लापरवाह सफाई कर्मचारियों को हटाया जाए। चेयरमैन की नाराजगी के बाद ईओ बुद्धि प्रकाश ने नगरिया वार्ड के सफाई नायक शिवम को सफाई नायक की जिम्मेदारी से कार्यमुक्त कर दिया है।

चेयरमैन संगीता गुप्ता ने कहा कि सफाई इंस्पेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित भ्रमण कर शहर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान दें। जहां भी सफाई नायक सफाई कार्य में लापरवाही कर रहे हैं या मनमर्जी से सफाई कर्मचारियों को काम से छूट दे रहे हैं ऐसे सभी सफाई नायकों को हटाकर दूसरे सफाई नायकों की तैनाती की जाए। जो सफाई कर्मचारी लगातार काम से गायब चल रहे हैं उनकी संविदा समाप्त करते हुए उनके स्थान पर नई नियुक्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें