फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ कैप्चरिंग कर जीते सैफई परिवार के पांच सांसद : बघेल

Sun, 18 Oct 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त पैक्सफेड के चेयरमैन तोताराम के बूथ कैप्चरिंग का वीडियो वायरल होने पर भाजपा ने सपा सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। पूर्व सांसद एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा है कि यह मामला प्रदेश में जंगलराज का ज्वलंत उदाहरण है। इस ताजा मामले के माध्यम से बघेल ने लोकसभा चुनाव में भी बूथ कैप्चरिंग किए जाने का मुद्दा एक बार फिर उठाया है।
विज्ञापन

इन दिनों बिहार चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के लिए रैली कर रहे प्रो. एसपी सिंह बघेल ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में फीरोजाबाद, कन्नौज, बदायूं, आजमगढ़ एवं मैनपुरी में तोताराम यादव जैसे तमाम लोगों ने बूथ कैप्चरिंग करके सैफई परिवार के पांच लोगों को सांसद बनवाया। उन्होंने कहा है कि यह वीडियो तो मात्र एक नमूना है। सभी बूथ कैप्चर हुए मतदान केंद्रों की तात्कालिक आतंकी माहौल में वीडियोग्राफी कराना संभव नहीं होता। प्रो. बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि बहुत से क्षेत्रों में क्षेत्र और जिला पंचायत प्रत्याशियों को जबरन नामांकन करने से भी रोका गया। उन्होंने कहा है कि कई वार्डों पर सैफई परिवार के सदस्यों एवं रिश्तेदारों का निर्विरोध चुना जाना उनके आतंक का प्रतीक है। बघेल ने शेष मतदान के दौरान अर्द्ध सैन्य बल लगाने की मांग की है। ताकि निष्पक्ष चुनाव हो सके। बता दें कि वायरल हुए वीडियो में 13 अक्तूबर को हुए मतदान के दौरान राज्यमंत्री तोताराम को मतपत्रों पर खुलेआम मोहर लगाकर बॉक्स में डालते हुए दिख रहे हैं। हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि जिस बूथ को कैप्चर किया जा रहा है, वह किस गांव या मतदान केंद्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें