फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर घर से उठाया जाएगा अब कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर/घिरोर। प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद जिले में साफ सफाई के लिए विशेष इंतजाम किए जाने लगे हैं। घिरोर और बेवर क्षेत्र में साफ सफाई के लिए रणनीति बनाई गई है। नगर पंचायत बेवर क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। कूड़ा सड़कों पर फेंकने वालों से नगर पंचायत द्वारा पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। सोमवार को नगर पंचायत प्रशासन ने इस संबंध में सोमवार को नगर में मुनादी कराई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय द्वारा सोमवार को नगर पंचायत के वाहन से मुनादी कराई गई है। नगर पंचायत द्वारा कराई गई मुनादी के में बताया गया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था की गई है। इसमें कर्मचारी सुबह मकान के दरवाजे पर पहुंचकर सीटी बजाकर कूड़ा उठाएगा। कूड़ा उठाने के लिए पचास रुपये प्रतिमाह नगर पंचायत में जमा कराया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया ने बताया अगर किसी मकान से सड़कों, गलियों में कूड़ा फेंका जाएगा मकान मालिक से 500 रुपया जुर्माना वसूलने के साथ ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घिरोर क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में 15 अगस्त तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन के निर्देश पर देहात में डॉक्टर सरनाम सिंह, संजीव कुमार की देखरेख में विशेष साप्ताहिक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ताहरपुर में ग्राम प्रधान प्रियंका और ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार ने लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें