फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले अयोध्या में बने राम मंदिर फिर हों आम चुनावः साध्वी प्राची

Sat, 30 Dec 2017 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
साध्‍वी प्राची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साध्वी प्राची शुक्रवार को वृंदावन पहुंचीं। यहां श्रीपाद गोशाला में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में कहते है कि 2019 के चुनावों तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन


मैं तो कहती हूं कि 2019 क्या 2025 तक और तब तक चुनाव नहीं होने चाहिए, जब तक अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पहले हो आम चुनाव बाद में। 

राम मंदिर का निर्माण तो बहुत पहले ही हो जाता लेकिन कांग्रेस ने कुर्सी की राजनीति के चलते मंदिर का निर्माण नहीं होने दिया। आज भी कांग्रेस राम मंदिर का निर्माण लटकना चाहती है। 
विज्ञापन


इसी कारण सुप्रीम कोर्ट में 2019 के चुनावों के बाद सुनवाई करने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि अब मथुरा के कृष्ण जन्म भूमि पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। क्या कार्रवाई होनी चाहिए के प्रश्न को वो टाल गईं। 
विज्ञापन

पाकिस्तान में कुलभूषण की मां एवं पत्नी के साथ की गई अभद्रता पर कहा कि पाक ने बिंदी, मंगलसूत्र आदि उतरवाकर हिन्दुस्तान के संस्कार, सभ्यता, संस्कृति पर प्रहार करने का काम किया।  

वहीं कुलभूषण को लेकर सपा नेता नरेश अग्रवान द्वारा दिए गए बयान पर साध्वी प्राची ने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। यह लोग खाते तो हिंदूस्तान का हैं और गीत पाकिस्तान का गाते है। 

नरेश अग्रवाल जैसे लोगों को तो पाकिस्तान भेज देना चाहिए। वहीं यूपी में बढ़ते अपराधों में मामले में उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यूपीकोका जैसे कानून ला रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें