फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला असरः सदर तहसील से गरीबों तक पहुंचा हक, ताले में बंद था आटा-दाल, चावल

Thu, 23 Apr 2020 01:04 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सदर तहसील में रखा सरकारी राशन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राशन से भरे कमरों के 10 दिन से बंद ताले बुधवार को खुले। गरीबों की झोली में उनका हक पहुंच गया। सदर तहसील से बुधवार को करीब 2300 किलोग्राम राशन से भरे एक हजार थैलों को घर-घर जाकर बांटा गया।
विज्ञापन

पढ़ें ये खबर: ताले में बंद दाल, चावल-आटा, गरीबों में नहीं बांटा, एसडीएम बोलीं- ये प्रसाद नहीं जो सबको दे दें

सदर तहसील के कमरों में 10 दिन से वितरण के इंतजार में खराब हो रही राशन सामग्री की खबर बुधवार के अंक में प्रकाशित होने के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। उपजिलाधिकारी ने सुबह 10 बजे लेखपाल और राजस्व कर्मियों को बुलाया।
विज्ञापन


बंद कमरों से राशन निकालकर जरूरतमंदों में वितरण शुरू कराया। तहसीलदार प्रेमपाल सिंह ने बताया बुधवार को बाईंपुर, धनोली, बिचपुरी व अन्य क्षेत्रों में राशन के एक हजार थैले वितरित कराए। इनमें दाल, आटा, मसाले व तेल आदि था। करीब 2300 किलोग्राम राशन बांटा गया। उन्होंने कहा, जिन लोगों को राशन नहीं मिला उनका दो दिन में सत्यापन पूर्ण हो जाएगा। जिन्हें एक हजार रुपए नहीं मिले और राशन कार्ड नहीं है उन्हें घर बैठे राशन पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

किसान संघ में आक्रोश, डीएम-सीएम तक शिकायत
राशन वितरण को लेकर एसडीएम के बयान से किसान संघ में आक्रोश है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने इस संबंध में डीएम प्रभु नारायण सिंह को व सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीएम की कार्यशैली गरीब व किसान हितैषी नहीं है। उनके बयान ‘प्रसाद नहीं है जो सबको बांट दें’ को गैर जिम्मेदार बताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें