फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बैंक की कार्रवाई के बाद खुद भवन तोडने में जुटे दुकानदार

विज्ञापन
कासगंज पटियाली में स्वयं भवनों करे तोड़ते दुकानदार - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। पटियाली से सोरों सड़क निर्माण योजना के लिए विश्व बैंक की कार्रवाई के बाद चिह्नित भवन के अतिक्रमण तोड़ने में भवन स्वामी अब स्वयं जुट गए हैं। इन भवनों के अतिक्रमण काफी दिनों पूर्व विश्व बैंक के द्वारा चिह्नित किए गए थे। शनिवार को लोगों के द्वारा अतिक्रमण न हटाने पर विश्व बैंक की टीम जेसीबी और पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंची और उसने चिह्नित अतिक्रमण अचानक हटानार शुरू कर दिया। इस बात को लेकर काफी हंगामा हुआ। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग उठाई कि अतिक्रमण स्वयं उन्हें हटाने का मौका दें। जेसीबी के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन

क्योंकि जेसीबी से तोड़फोड़ के कारण भवनों अन्य हिस्से भी टूटने का खतरा बना हुआ था। कुछ भवनों में जेसीबी से तोड़फोड़ के कारण भवन का अन्य हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीएम से लोगों ने शिकायत की तो उन्होंने जेसीबी से तोड़फोड़ रुकवा दी और लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का मौका दे दिया। यह मौका मिलने के बाद रविवार को अलीगंज-पटियाली मार्ग के बाजार में दुकानदारों ने अपने चिह्नित अतिक्रमण स्वयं हटाने शुरू कर दिए। पूरे दिन छैनी हथौड़े चलते रहे। लोगों को तोड़फोड़ के लिए मजदूरों का जुटाना भी मुश्किल पड़ गया। इस इलाके में करीब 100 के आस-पास दुकान और भवनों के अतिक्रमण विश्व बैंक के द्वारा चिह्नित करके लाल निशान लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें