फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के जवाबों से संतुष्ट नहीं हुए सभासद

विज्ञापन
कासगंज में सभासदों को सवालों के जवाब देतीं पालिकाध्यक्ष व मौजूद ईओ - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। नगरपालिका परिषद कासगंज के सभासदों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। सभासदों से धरना स्थल पर मंगलवार को पालिकाध्यक्ष रजनी साहू, ईओ लवकुश गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. शशिलता चौहान धरना स्थल पर पहुंची। जहां उन्होंने सभासदों से वार्ता की। पालिकाध्यक्ष रजनी साहू ने सभासदों को उनके सवालों के बारे में जवाब भी दिए लेकिन इन जवाबों से धरने पर बैठे सभासद संतुष्ट नहीं थे। सभासदों ने स्पष्ट कहा कि जवाब न मिलने पर वह भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने सभासदों को भरोसा दिया कि उनकी हर समस्या का समाधान कराया जाएगाल लेकिन वह धरना प्रदर्शन खत्म करें। पालिकाध्यक्ष की बात से सभासद सहमत नहीं हुए। सभासदों ने स्पष्ट किया कि उन्हें संतोषजनक जवाब दिए जाएं। इस पर पालिकाध्यक्ष व ईओ ने जल्द ही उन्हें जवाब देने का भरोसा दिया। पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. शशिलता चौहान ने पालिकाध्यक्ष रजनी साहू से सभासदों की समस्या के समाधान करने का आह्वान किया।
आंदोलनकारी सभासद संजय पुंढीर ने बताया कि पालिकाध्यक्ष बार-बार एक जैसे जवाब दे रहीं हैं। सभासद जो जानकारी चाहते हैं वो नहीं मिल पा रही। अभी पालिकाध्यक्ष ने और समय मांगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 3 तीन में जवाब न मिलने पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। धरना प्रदर्शन के दौरान संजय पुंढीर, अभिषेक माहेश्वरी, द्वारिका प्रसाद माहौर, नितिन साहू, अनुराग बिंदल, परवेज अख्तर, मनोज कुमार, नेत्रपाल सिंह, विजय राज, हृदेश कुमार पांडे, मनोज चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें