फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहू के आभूषण और कपड़ों पर सास ने डाला ताला, दो परिवारों में मचा बवाल; थाने तक पहुंच गई ये लड़ाई

Sun, 13 Sep 2026 07:44 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दो परिवारों में सास और बहू की लड़ाई थाने तक पहुंच गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों के परिवार परामर्श केन्द्र भेज दिया। जानें वहां क्या फैसला हुआ...
विज्ञापन
सास-बहू - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को सास-बहू के बीच कपड़ों और गहनों के लिए चल रहे दो अलग-अलग विवादों का समाधान किया गया। काउंसलरों के समझाने के बाद दोनों पक्ष साथ रहने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन


पहला मामला भिंड क्षेत्र के युवक और रामबाग निवासी युवती का है। इनकी शादी 22 अप्रैल 2024 को हुई थी। बहू के नए कपड़े और गहने पहनने पर सास को आपत्ति थी। सास ने बहू के सभी नए जेवर और साड़ियां अलमारी में बंद कर दीं। इससे नाराज होकर बहू छह महीने बाद मायके चली गई। रविवार को दूसरी सुनवाई में परामर्श केंद्र ने दोनों पक्षों में सुलह कराई और बहू ससुराल जाने को तैयार हुई।

दूसरा विवाद पिनाहट निवासी युवक और बाह की युवती से जुड़ा था। इनकी शादी 1 मई 2023 को हुई थी। बहू का आरोप था कि दहेज और गहने न मिलने पर ससुराल का व्यवहार बदल गया। सास ने उसके नए कपड़े और जेवर अलमारी में रख लिए। उसे ननद के पुराने कपड़े पहनने पर मजबूर किया। परेशान होकर युवती मायके चली गई थी। रविवार को तीसरी सुनवाई के बाद काउंसलरों ने दोनों पक्षों के बीच सहमति बनवाई, जिसके बाद वे साथ रहने को राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें