फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सानवी भाटिया को मिली यूपी अंडर-19 महिला टीम की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले की प्रतिभाशाली क्रिकेटर सानवी भाटिया को उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई है। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन, आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि सानवी आगामी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का नेतृत्व करेंगी।
विज्ञापन

टीम में आगरा की भारती सिंह और सलोनी तोमर को भी जगह मिली है। इस तरह प्रतियोगिता में आगरा की तीन खिलाड़ियों की मौजूदगी रहेगी। सानवी को कप्तानी की जिम्मेदारी मिलने से आगरा के क्रिकेट जगत में खुशी है। कम उम्र में प्रदेश की टीम की अगुवाई का मौका मिलना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सानवी भाटिया शांति रेजिडेंसी शास्त्रीपुरम और भारती सिंह पुष्पांजलि, सिकंदरा की रहने वाली हैं। एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों को बधाई दी है। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सर्वेश भटनागर ने उम्मीद जताई कि तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर उत्तर प्रदेश के साथ आगरा का नाम भी रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें