फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की पिटाई के बाद भाला घोंपकर हत्या, गांव के बाहर पड़ा मिला शव

Sun, 16 Dec 2018 06:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
हत्या के मामले में लिखापढ़ी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के थाना औंछा क्षेत्र में एक वृद्ध की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने शव की पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी। मृतक के पुत्र ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


नगला मिंते निवासी साधू सिंह यादव (60) शनिवार की शाम नगला भमी में एक तेरहवीं में शामिल होने गए थे। परिजनों के अनुसार रात आठ बजे वो नगला भमी से गांव जा रहे थे। जब वो गांव के पास पहुंचे तभी नलकूप के पास पहले से मौजूद लोगों ने उनको घेर लिया। 

लाठी-डंडों से पीटने के बाद भाला से प्रहार करके उनकी हत्या कर दी। बाद में शव को खेत में फेंकने के बाद आरोपी भाग गए। रविवार की सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा देखा। शव की पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ही छह लोगों पर आरोप

जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष औंछा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों से जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुत्र धर्मेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

एएसपी ओपी सिंह, सीओ कुरावली सुरेश बाबू ने मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। एएसपी ने थानाध्यक्ष को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच करने और आरोपियों को जेल भेजने के निर्देश दिए।  

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में गांव के ही सत्यवीर उर्फ विशेश्वर, पप्पू उर्फ सतेंद्र, रामेश्वर, रविंद्र, अर्जुन, पिंटू नामजद है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

गांव में साधू सिंह के मकान के पास विशेश्वर सिंह का मकान है। शनिवार की दोपहर विशेश्वर के मकान में किसी ने पत्थर फेंक दिया। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने साधू सिंह के परिवार पर पत्थर फेंकने का आरोप लगाया तो दोनों पक्षों में विवाद के बाद पथराव हुआ। रविवार की सुबह साधू सिंह का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें