फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावे पर खरे उतरे ग्रामीण, ढूंढ निकालीं मूर्तियां

Tue, 10 Feb 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़ के ग्राम बिधौली में शनिवार रात चोरी गईं 400 साल पुरानी राधा कृष्ण की मूर्तियाें समेत अन्य मूर्तियां सोमवार को मंदिर के पीछे खंडहर में पड़ी मिलीं। उन्हें पुन: मंदिर में स्थापित कर दिया गया है। जबकि अन्य चार पीतल की मूर्तियाें की तलाश में ग्रामीण लगे हुए हैं। इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने पुलिस का अलग रखा है फिर भी थाना पुलिस चोरी की ‘हकीकत’ जुटा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को मंदिर से आठ मूर्तियां चोरी हुईं। इसमें अष्टधातु की राधा-कृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की पीतल की मूर्तियां थीं। पुजारी महावीर ने शुक्रवार को कपाट खुले होने की बात कही थी, जिसे उन्होंने बंद कर दिया, लेकिन चोरी की घटना की जानकारी रविवार सुबह कपाट खोले जाने पर हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस को यह कहकर लौटा दिया कि वह अपने स्तर से मूर्तियां खोज लेेंगे। हुआ भी कुछ ऐसा ही। रविवार को गांव में पंचायत बुलाई गई थी। इसमें कहा गया था कि यदि मूर्ति चोर को पुलिस पकड़ेगी तो गांव के लोग उसकी मदद नहीं करेंगे। मूर्तियां मिलने की जानकारी पर पहुंचे सीओ सलमान ताज पाटिल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस शरारती तत्वों को चिह्नित कर रही है।
-----
ग्रामीणों ने की घटना की निंदा  
ग्रामीण मनीष अग्रवाल ने कहा कि गांव का माहौल बिगाड़ने के लिए मूर्ति चोरी की गईं। पंचायत के बाद मूर्ति मिलने से यह साबित होता है कि चोर गांव या आसपास के ही हैं। गौरव ने कहा कि भगवान की मूर्ति चोरी करने वाले का लोगों को सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें