फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंशन में प्रशासन, बैंकों से रिपोर्ट तलब

Mon, 14 Nov 2016 01:05 AM IST
टेंशन में प्रशासन, बैंकों से रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
बैंकों में बवाल शुरु हो जाने से प्रशासन टेंशन में आ गया है। डीएम गौरव दयाल ने रविवार को बैंक अधिकारियों के साथ मीटिंग कर तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय पर हुई मीटिंग में उन्होंने कहा कि भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त काउंटर खोले जाएं। नगदी का पर्याप्त इंतजाम रहे। इसके साथ ही सभी एटीएम चालू किए जाएं। देखने में आया है कि शहर में तमाम एटीएम खराब पड़े हैं,  कैश की व्यवस्था के लिए उन्होंने आईसीआईसीआई के चैस्ट को तुरंत कड़े कदम उठाने के लिए कहा।  डीएम ने एलडीएम को निर्देश दिए हैं निर्देशों का अनुपालन कराकर बैंकों से प्रतिदिन की रिपोर्ट लेकर उन्हें दी जाए। बैठक में एडीएम सिटी धर्मेंद्र सिंह, एडीए वित्त राकेश मालपाणी, एसपी सिटी सुशील कुमार घुले, एलडीएम पंकज सक्सेना और सभी बैंकों के उप महाप्रबंधक और मुख्य प्रबंधक मौजूद रहे। 
इनबाक्स...
और कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था
जिलाधिकारी गौरव दयाल ने कहा कि बैंकों के आसपास के कोई गड़बड़ी न हो इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता की जाएगी। बैंक क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे। चैस्ट में नगदी मंगाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

इनबाक्स...
समाजसेवी संस्थाओं का मांगा सहयोग
आगरा। बैंकों के बाहर होने वाली मारपीट की घटनाओं के बैंक कर्मी से उलझने वाले ग्राहकों की समस्या भी बैठक में उठी थी। इस पर डीएम ने कहा कि बैंक अधिकारी चिंता न करें प्रशासन हर कदम पर उनके साथ है। उन्होंने कहा कि बैंक मित्रों का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने शहर की समाजसेवी संस्थाओं से भी अनुरोेध किया है कि वे बैंकों को सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें