कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रुपधनु में पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। पुलिस से भी लोग सुरक्षित नहीं हैं।
कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल ने बरहन के रुपधनु गांव में पुलिस के उत्पीड़न से आत्महत्या करने वाले सगे भाइयों के परिजन से मिला। इनका दुख साझा करते हुए प्रतिनिधि मंडल ने कांग्रेस पार्टी की ओर से भी परिजन को आर्थिक मदद देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
मीडिया से रूबरू होते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है और अराजकता की स्थिति है। अपराधी बेखौफ हैं, अब पुलिस से भी लोग सुरक्षित नहीं है। उन्होंने आरोपी दरोगा पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज होने और थाने के सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के मामले में 5 जुलाई को कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के डीजीपी से मिलेगा। प्रतिनिधि मंडल में सांसद तनुज पूनिया, सांसद इमरान मसूद, अनिल यादव, राजकुमार रावत, मुकेश धनगर, जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा, महानगर अध्यक्ष अमित सिंह, मनोज जैन वोहरा, अनुज शिवहरे आदि मौजूद रहे।