शॉर्ट सर्किट से बस में लगी आग
प्रतापपुरा चौराहे पर ईदगाह डिपो की बस में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख चालक ने गाड़ी रोक दी। परिचालक ने पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान बस में कोई यात्री नहीं था। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है। परिचालक शिवम चंद्रा ने बताया कि वह दिल्ली से बस में आगरा के लिए सवारियां बैठाकर निकले थे। बिजलीघर पर सवारियों उतारने के बाद वह ईदगाह डिपो जा रहे थे। रास्ते में प्रतापपुरा चौराहे के पास बस से धुआं उठने लगा। चालक मनोज ने बस रोक दी। तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिचालक ने समझदारी से काम लिया। बस के अंदर से दो फायर एक्सटिंगुइशर निकाल लिए। तब तक पुलिस भी आ गई। पुलिस की मदद से पांच मिनट में आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान बस में सिर्फ चालक और परिचालक ही मौजूद थे।
">http://