फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर में घाटों में नियम...यमुना में मूर्तियां विसर्जित

विज्ञापन
बटेश्वर मे यमुना घाट पर नौका मे रख कर देवी प्रतिमा को विसर्जन को यमुना बीच धार मे ले जाते देवी
विज्ञापन
बटेश्वर। गंगा-यमुना में मूर्तियों के विसर्जन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है। प्रशासन ने अमल के लिए कुंड खुदवाए थे। दो दिनों तक पुलिस को पहरा भी रहा। बुधवार को निगरानी हटी तो बटेश्वर के घाटों पर नाचते-गाते पहुंचे श्रद्धालु जयकारों के बीच मूर्तियों को नदी में प्रवाहित करने लगे। सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक यह क्रम चलता रहा। इन्हें रोकना वाला घाट पर कोई नहीं नजर आया।
विज्ञापन

बटेश्वर तीर्थ के नए घाट और चिंताहरण महादेव घाट पर दिनभर मूर्तियों का विसर्जन होता रहा। कई भक्तों ने नाव और मोटरबोट से बीच धारा में जाकर मूर्तियों को विसर्जित किया। इससे पहले विधि-विधान से माता रानी की अंतिम पूजा-अर्चना और आरती की गई। इस दौरान भक्तों ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और देवी के भजनों पर नाचते-झूमते नजर आए। बता दें कि वर्ष 2013 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंगा, यमुना में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाई थी, ताकि नदियों को प्रदूषण से बचाया जा सके।

जयकारों के बीच माता रानी को दी विदाई

इरादतनगर। कस्बे में माता रानी की विदाई धूमधाम और भक्तिमय माहौल में की गई। शिव मंदिर पर विराजमान माता रानी की प्रतिमा को पूरे कस्बे में शोभायात्रा के रूप में भ्रमण कराया गया। इस दौरान श्रद्धालु मां के भजनों और भेंटों पर नाचते-गाते नजर आए। बच्चों, युवतियों, महिलाओं और युवकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह गुलाल उड़ाया गया और फूलों की वर्षा कर माता रानी को विदाई दी गई। इसके बाद राजस्थान सीमा पर स्थित पार्वती नदी में विसर्जन किया गया। इस दौरान मदन लाल, सुधीर कुमार, रजनेश गुप्ता, गोपाल, अशोक कुमार, रोहित, मनोज, आशीष, प्रतीक, आशु, रजत, मुनमुन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें