आगरा के थाना इरादत नगर के गांव धीमरपूरा में दबंगों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने युवती को बेरहमी से पीटा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फर्रार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवती का मेडिकल कराया साथ ही आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।