मैनपुरी। क्षेत्र के गांव अलालपुर में स्थित महानंद अवधूत आश्रम पर 31 दिवसीय रुद्राभिषेक और रुद्र महायज्ञ के कार्यक्रम का आयोजन होगा। 10 जुलाई गुरु पूर्णिमा उत्सव के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी। आश्रम के संस्थापक सुखदेव महाराज ने बताया कि 11 जुलाई से कथा यज्ञ प्रारंभ होगा। इसमें पूजन सुबह सात बजे से नौ बजे तक, रुद्राभिषेक सुबह नौ बजे से 11 बजे तक, हवन दोपहर 11 बजे से एक बजे तक, कथा तीन बजे से पांच बजे तक होगी।