फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटाः शपथ ग्रहण के मंच पर मोदी-योगी के फोटो देख हंगामा, अंबेडकर का चित्र आने पर माने

Tue, 12 Dec 2017 09:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जलेसर (एटा)
विज्ञापन
शपथ ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा के जलेसर में नगर पालिका परिषद के नए अध्यक्ष और सभासदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में चित्र को लेकर विवाद हो गया। हालांकि प्रशासन ने सूझ-बूझ से सभासदों को संभाला और मामला शांत कराया।
विज्ञापन


बता दें कि नगर पालिका में शपथ ग्रहण समारोह स्थल मंगलवार को भगवा रंग में रंगा था। समारोह स्थल के मंच पर आयोजकों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चित्र लगाया तो इसे लेकर समारोह से पहले गहमागहमी की स्थिति बन गई।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का चित्र देखकर समुदाय विशेष के सभासद भड़क उठे। उन्होंने मंच पर डा. भीमराव अंबेडकर और पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद का चित्र लगाने की मांग की। हंगामे की स्थिति को देखकर प्रशासन ने तत्काल डा. अंबेडकर और कलाम के चित्र मंगाए। इसके बाद कार्यक्रम शुरू हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें