फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सिकंदरा तिराहे पर आधी रात को बवाल...दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे, तोड़ दिए वाहनों के शीशे

Tue, 12 Aug 2025 09:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा तिराहे पर आधी रात को बवाल हो गया। दो कारों से आए युवकों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए।
विज्ञापन
कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा तिराहे पर आधी रात दो कार सवार युवकों में लात-घूंसे चले। युवकों ने एक-दूसरे की कारों में तोड़फोड़ की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। एक कार पर पूर्व ब्लाक प्रमुख लिखा हुआ था।
विज्ञापन


 

घटना रात करीब ढाई बजे की है। दो कारों में 8-10 युवक आए थे। पुलिस ने बताया कि सभी नशे में थे। उनमें आमने-सामने कार आने पर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि वो मारपीट करने लगे। यह देखकर आसपास से निकल रहे लोग घबरा गए।
सिकंदरा तिराहे पर दुकानों के बाहर बड़ी संख्या में लोग चाय-नाश्ते के लिए आते हैं।
विज्ञापन

वह दूर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद हाथरस के सादाबाद निवासी निखिल, नील फ्लोरेंस अपार्टमेंट निवासी कृष्ण द्विवेदी, केके नगर निवासी सुमित, दूसरे पक्ष के बाबरपुर निवासी अजय यादव, उमा कुंज निवासी विवेक यादव, गांव लाल गढ़ी निवासी देव चाैधरी और सुशील नगर निवासी सचिन सिकरवार को पकड़ लिया गया। उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें