फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एबीवीपी कार्यालय के बाहर फेंके मांस के टुकड़े, कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर सड़क पर लगाया जाम

Fri, 30 Jan 2026 09:59 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एबीवीपी कार्यालय के बाहर मांस के टुकड़े मिलने पर शुक्रवार को हंगामा हो गया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। जाम लगने की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं का हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना लोहामंडी के राजा की मंडी क्षेत्र में शुक्रवार शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय के बाहर असामाजिक तत्वों ने मांस के टुकड़े फेंक दिए। जानकारी के बाद मौके पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता शांत हुए। पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी की रिकार्डिंग देख रही है।
विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम 5:30 बजे की है। एबीवीपी कार्यालय के बाहर गुप्तेश्वर मंदिर चौक के पास कोई अज्ञात व्यक्ति मांस के टुकड़े फेंक गया। जानकारी होते ही मौके पर एबीवीपी,बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सक की मौजूदगी में मांस के टुकड़े सील कर जांच की मांग की। 

सड़क पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया और नारेबाजी के बाद हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। मौके पर एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार मौके पर पहुंचे। मांस की सही जांच और आरोपियों की तलाश का आश्वासन देकर सबको शांत कराया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। प्रदर्शन करने वालों में एबीवीपी के रमन शर्मा, अनुज पाठक, कर्मवीर बघेल, रजत जोशी और विहिप के शिवम दुबे ,अंकुर ठाकुर, कार्तिक, आकाश, जतिन शिवम, प्रिंस शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


http://

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें