फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ई-रिक्शा संचालकों से टैक्स वसूलने में आरटीओ असफल, नहीं चला कोई अभियान

Sun, 08 Dec 2024 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा आरटीओ  ई-रिक्शा संचालकों से टैक्स वसूलने में असफल रहा। एक मुश्त योजना तो शुरू की गई, लेकिन टैक्स वसूलने का कोई अभियान नहीं चला।
 
विज्ञापन
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभागीय परिवहन विभाग की एक मुश्त योजना लागू होने के बाद भी टैक्स वसूली तेज नहीं हो सकी। ई-रिक्शा संचालकों पर पांच करोड़ रुपये से अधिक टैक्स बकाया है। विभाग की तरफ से एक भी ई-रिक्शा संचालक पर टैक्स वसूलने के लिए कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


कॉमर्शियल वाहनों स्वामियों के लिए आरटीओ की तरफ से एक मुश्त योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत कई साल से टैक्स जमा न करने वाले वाहन स्वामियों को मौका दिया गया है। टैक्स जमा करने की एवज में 100 फीसदी जुर्माना माफ किया जाएगा। आरटीओ अधिकारियों ने तहसील के अमीनों के साथ बैठक की। फिर भी करीब 650 ई-रिक्शा संचालकों पर विभाग का 5 करोड़ 12 लाख रुपया बकाया बताया जा रहा है।

टैक्स जमा न करने पर ई-रिक्शा को सीज करने की कार्रवाई का दावा भी किया गया। पर, अभी तक एक भी ई-रिक्शा पर कार्रवाई नहीं की गई है। एआरटीओ (प्रशासन) एनसी शर्मा ने बताया कि टैक्स वसूली के लिए टीमों को लगाया गया है। कई वाहन स्वामी योजना का लाभ ले रहे हैं। हालांकि ई-रिक्शा को लेकर अभी अधिक टैक्स जमा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें