फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्स जमा नहीं करने वाले इतने वाहन होंगे निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ेकासगंज। बिना फिटनेस के शहर में कई वाहन चल रहे हैं। ऐसे 710 वाहन चालकों की सूची चस्पा की है जिनका विभाग पर 47.01 लाख का कर बकाया है। अब इनके पंजीयन निरस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

ये वाहन समय से टैक्स जमा किए बिना ही कमाई कर रहे हैं, लेकिन सरकार के हिस्से का राजस्व जमा नहीं करते। जिले में 1 अप्रैल 2019 से अब तक टैक्स जमा न करने वाले वाहनों की संख्या 710 है। इन वाहनों पर विभाग का 47.01 लाख रुपये बकाया चल रहा है। विभाग ने इन वाहन संचालकों को सात दिन में कर जमा कर फिटनेस न कराने पर पंजीयन को निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। इन बकाएदारों की सूची को भी विभाग ने अपने कार्यालय के बाहर अंकित करा दिया है।
राजस्व न देने वाले 2224 वाहनों पर विभाग पहले भी कार्रवाई कर चुका है। इन वाहनों ने टैक्स समय से जमा नहीं किया था, जिससे पिछले महीने इनका पंजीयन निलंबित कर दिया गया। इनको छह माह का नोटिस जारी करके पंजीयन निरस्त करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

वाहनों पर बकाया टैक्स
130 बसें, मिनी बस, मैजिक 22.06
191 ट्रक 15.39
191 आटो 2.22
92 टैक्सी 4.60
106 हल्के वाहन 2.74
समय से कर जमा न करने वाले वाहन संचालकों के नाम की सूची कार्यालय पर चस्पा की गई है। इसके साथ ही नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं। यदि वाहन संचालकों ने सात दिन में कर जमा नहीं किया तो पहले इनके पंजीयन चिन्ह निलंबित कर दिए जाएंगे। इसके बाद इनका पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेश राजपूत, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें