फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामारों की आफत: आरटीओ ने शुरू किया अभियान, छह चौराहों से सात डग्गामार बस पकड़ीं, कर दी गईं सीज

Fri, 02 Jun 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ये डग्गेमार बसें सिकंदरा चौराह, आईएसबीटी, खंदारी चौराहा, वाटर वर्क्स, भगवान टाकीज से सवारियां भर रहीं थीं। आरटीओ, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाते हुए इन्हें पकड़ लिया और सीज कर दिया गया। 

 
विज्ञापन
डग्गेमार बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में आरटीओ, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर सात डग्गामार वाहन पकड़े हैं। ये बिना परमिट के सवारियां लेकर जा रहे थे। इनको सीज करते हुए आगरा फोर्ट डिपो में खड़ा करवाया है।

विज्ञापन


आरएम ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि चौराहों पर डग्गामार वाहनों के सवारियां लेकर जाने की शिकायत मिली थी। इससे चौराहों पर जाम भी लग रहा था। ऐसे में आरटीओ, पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने सिकंदरा, आईएसबीटी हाइवे, खंदारी, भगवान टॉकीज, अबुउलाह दरगार और वाटर वर्क्स चौराहा पर टीम ने साते डग्गामार वाहन पकड़े। 

इसमें एक बस और बाकी के छोटे वाहन शामिल हैं। इनके चालक-परिचालक से रूट परमिट मांगा तो वह दिखा नहीं पाए। ये दिल्ली, गुरुग्राम, मथुरा समेत अन्य के लिए सवारियां लेकर जा रहे थे। इनको सीज करते हुए आगरा फोर्ट में खड़ा किया है। एआरएम जयकरन सिंह ने बताया कि आरटीओ की ओर से इन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कीन नहीं होगा आपको: पुरातत्व विभाग को नहीं पता पहले किसने बनाया आगरा किला, RTI में मिला ये जवाब

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें