फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : जल्दी करें, अंंतिम चरण में आवेदन के सिर्फ दो दिन शेष

Wed, 19 Jun 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत वर्तमान में चौथे चरण की आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तिथि 20 जून है। इच्छुक अभिभावक जल्द ही इसमें आवेदन कर दें। यह अंतिम चरण की प्रक्रिया है। इसके बाद आवेदन करने का मौका नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

आरटीई के तहत अब तक तीन चरण की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें तीसरे चरण की प्रक्रिया में कुल 309 आवेदन आए थे। इनमें से ऑनलाइन लाॅटरी के माध्यम से जिले के 165 बच्चों का नाम निकला था। इन बच्चों को विद्यालय आवंटित करते हुए आवंटन पत्र भी जारी कर दिए गए थे। इसके बाद 1 जून से चौथे व अंतिम चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसकी अंतिम तिथि 20 जून है। इसमें सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। 20 जून के बाद फिर उन्हें मौका नहीं मिल सकेगा। 21 से 27 जून तक आवेदनों की जांच की जाएगी। इसके बाद 28 जून को ऑनलाइन लाॅटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें