फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की धमकियों से दहशत में आई संघ पदाधिकारी की पत्नी, जहर खाकर दी जान

Sat, 29 Sep 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक संघ पदाधिकारी की पत्नी संघ रानी शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में आरएसएस के महानगर पर्यावरण प्रमुख संदीप शर्मा के हत्यारोपियों के परिजनों की धमकी से परेशान संदीप की पत्नी रानी शर्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार ने हत्यारोपी परिजनों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


आरएसएस महानगर पर्यावरण प्रमुख संदीप शर्मा की विगत तीन जुलाई की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुुलासा करते हुए संदीप के पड़ोसी पवन उपाध्याय को जेल भेजा था। बाद में हत्या में शामिल शार्प शूटर राम प्रकाश उर्फ सत्ताइस, अनिल उपाध्याय और अश्वनी वर्मा को जेल भेजा था। सभी आरोपी जेल में हैं। 

थाना पुलिस मामले में चार्जशीट लगाने की तैयारी कर रही है। शनिवार दोपहर बाद संदीप शर्मा की पत्नी रानी शर्मा (30) ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सरकारी ट्रामा सेंटर ले गए। डॉक्टर ने गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आगरा मेडिकल कॉलेज में पहुंचे तो उपचार के दौरान मौत हो गई। रानी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रानी के देवर आनंद शर्मा ने कहा हत्यारोपियों के परिजनों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही थीं। इसी कारण रानी परेशान रहतीं थी। आरोप है कि धमकियों से परेशान होकर किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। शव पोस्टमार्टम ग्रह में रखवा दिया है।  

एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि संदीप शर्मा की पत्नी रानी शर्मा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है। मृतका के परिजनों द्वारा संदीप के हत्यारोपियों के परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें