राममंदिर से जुड़े कारसेवकों का किया गया सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को गीता जयंती के अवसर पर राममंदिर से जुड़े कारसेवकों का सम्मान किया। जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में आयोजित समारोह के दौरान राममंदिर आंदोलन के दौरान अयोध्या में कारसेवा के लिए आगरा से पहुंचे 93 कारसेवक शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के प्रांत व्यवस्था प्रमुख भवेंद्र ने कहा कि राममंदिर आंदोलन के समय पूरा देश राममय हो गया था। रामलला तो अयोध्या में शीघ्र स्थापित होने वाले हैं लेकिन इस देश में पूर्ण रूप से रामराज तभी आएगा जब हम नारी का सम्मान करेंगे।
मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन सिर्फ एक मंदिर की लड़ाई नहीं थी, वो एक सांस्कृतिक और देश के असंख्य हिंदुओं के स्वाभिमान की लड़ाई थी। सुनील कुमार, राकेश त्यागी, रीना, धर्मेंद्र शर्मा, केशो मेहरा, दीपक अग्रवाल, मदन वर्मा, अनूप वर्मा, अनुपम पंडित आदि मौजूद थे।