फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारी ने कहा, देश में रामराज तभी आएगा जब नारी का सम्मान होगा

Tue, 10 Dec 2019 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
राममंदिर से जुड़े कारसेवकों का किया गया सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रविवार को गीता जयंती के अवसर पर राममंदिर से जुड़े कारसेवकों का सम्मान किया। जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में आयोजित समारोह के दौरान राममंदिर आंदोलन के दौरान अयोध्या में कारसेवा के लिए आगरा से पहुंचे 93 कारसेवक शामिल हुए।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के प्रांत व्यवस्था प्रमुख भवेंद्र ने कहा कि राममंदिर आंदोलन के समय पूरा देश राममय हो गया था। रामलला तो अयोध्या में शीघ्र स्थापित होने वाले हैं लेकिन इस देश में पूर्ण रूप से रामराज तभी आएगा जब हम नारी का सम्मान करेंगे। 

मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन सिर्फ एक मंदिर की लड़ाई नहीं थी, वो एक सांस्कृतिक और देश के असंख्य हिंदुओं के स्वाभिमान की लड़ाई थी। सुनील कुमार, राकेश त्यागी, रीना, धर्मेंद्र शर्मा, केशो मेहरा, दीपक अग्रवाल, मदन वर्मा, अनूप वर्मा, अनुपम पंडित आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें