फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 के लिए जनता के दिल की बात जानेगा संघ, गठबंधन पर भी होगी नजर

Wed, 25 Apr 2018 09:11 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
आरएसएस - फोटो : SELF
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गर्मियों में प्रशिक्षण कैंप लगाने जा रहा है। ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड प्रांत में लगने वाले इन कैंप में स्वयंसेवकों के माध्यम से पब्लिक के दिल की बात जानी जाएगी। 
विज्ञापन


19 मई को शाहजहांपुर से कैंप की शुरुआत हो रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। भाजपा तो तैयारियों में है ही सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद ने भी पब्लिक के बीच जाना शुरू कर दिया है। 

वहीं संघ के स्वयं सेवक भी पब्लिक के दिल की बात जानने के लिए उनके बीच जा रहे हैं। किस के प्रति नाराजगी है और किसके प्रति लोगों में विश्वास है इन सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। 
विज्ञापन

RSS on Pakistan
अब जब गर्मियों में ट्रेनिंग कैंप शुरू होने जा रहे हैं तब इन सभी बिंदुओं को कैंप में रखा जाएगा। पब्लिक क्या चाहती है इससे संघ के पदाधिकारी वाकिफ होंगे। 

ब्रज, मेरठ और उत्तराखंड प्रांत में प्रशिक्षण वर्ग शुरू होने जा रहा है। 19 मई को शाहजहांपुर में कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैंप में ब्रज, उत्तराखंड और मेरठ प्रांत के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। 

संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी पदम सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण कैंप में शाखा लगाने से लेकर संघ के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी। जो लोग नए स्वयं सेवक बने हैं उन्हें किस तरह से प्रशिक्षण दिया जाना है इस पर भी चर्चा होगी। 
विज्ञापन

गठबंधन की गांठ को भी पढ़ रहे प्रचारक

उत्तर प्रदेश में जिस तरह से सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद के बीच गठबंधन की बात हो रही है उसे लेकर भी संघ रिपोर्ट तैयार कर रहा है। अगर गठबंधन हुआ तो भाजपा पर कहां और कैसे प्रभाव पड़ सकता है।

इसकी भी गांव-गांव जाकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रचारक अपनी यह रिपोर्ट संघ प्रमुख को सौंपेंगे। इस रिपोर्ट के आधार पर कई सांसदों का टिकट कट भी सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें