फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय दसवी पर आरएसएस ने दिखाई ताकत

विज्ञापन
कासगंज के प्रभु पार्क में आर एसएस के कार्यक्रम में वंदना करते स्वंय सेवक । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
एटा। विजय दशमी पर स्थापना दिवस मनाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शहर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन निकाला। रास्ते में दर्जनों स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जीजीआईसी में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम में शस्त्र पूजन कर लोगों का चंदन रोली लगाकर स्वागत किया गया। प्रांत कार्यवाह राजपाल ने कहा कि पूर्ण सामाजिक समरसता के बिना हमारा लक्ष्य अधूरा है। जातिवाद, भेदभाव समाप्त करने के बाद ही अनुकुलता आएगी। संस्मरण सुनाकर जातीय भेदभाव के उन्मूलन का आह्वान किया गया।
इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से सैकड़ों स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला गया। संघ स्थान से शुरू हुआ पथ संचलन पंडित दीनदयाल चौक, जीटी रोड, अरुणा नगर, रेलवे रोड, मालगोदाम रोड, वशिष्ठ धाम, शांती नगर होते हुए पुन: संघ स्थान पर पहुंचे। जजगह-जगह स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह, विभाग सह ेसंघ चालक शिवशंकर वार्ष्णेय, जिला प्रचारक विशाल, तहसील प्रचारक मनीष, दिनेश वार्ष्णेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बजरंगियों ने दोहराया राष्ट्र हित, हिंदू रक्षा का संकल्प
एटा। बजरंग दल के स्थापना दिवस पर यज्ञ आहुतियां देकर बजरंगियों ने राष्ट्रहित का संकल्प दोहराया। शस्त्र पूजन कर हिंदू रक्षा, गौरक्षा के साथ समाज के लिए तन मन धन न्यौछावर करने की प्रतिज्ञा ली।
मुख्य अतिथि विहिप के सह समरता प्रमुख रामौतार मिश्र ने कहा कि बजरंग दल हिंदुओं की युवा बिग्रेड है। राष्ट्रहित एवं समाज की रक्षा के लिए इसकी स्थापना की गई। विभागाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने कहा बजरंग दल सामाजिक कार्य के लिए समर्पित संगठन राष्ट्रहित, समाज की रक्षा, लव जेहाद से बहिन बेटियों की रक्षा करने के साथ ही सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संकल्पित है। जिला संयोजक देवेंद्र कुमार लोधी, विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नीलेश कुमार, रणवीर सिंह, अवनीश कुमार, रवीश कुमार, भानु प्रताप, अजय, देवेश कुमार, विकास मित्र, रवींद्र बघेल, अजीत शाक्य, योगेंद्र सिंह आदि प्रमुख हैं।
दशहरा पर संघ ने किया शस्त्र पूजन
सोरों। विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने संत तुलसीदास इंटर कालेज में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें स्वयंसेवकों ने शस्त्रों पर रोली चावल लगाकर उनका पूजन किया। इससे पूर्व नगर संघ चालक डॉ. एनपी सिंह हल्दिया ने आरएसएस के संस्थापक डा. हेडगेवार व गुरू गोलवरकर के चित्र पर पुुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ व्यक्ति का निर्माण करता है। संस्कारवान बनाता है। इस अवसर पर अमित अग्रवाल, नगर संघ कार्यवाह, संजय दुुुबे, पंकज पाराशर, अमित मिश्र, जयकिशन तिवारी, शिव वैंदेल, कन्हैयालाल, संदीप महेरे, कृृष्ण कुमार भारद्वाज, लक्की दुुुबे आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
स्वयं सेवक देश की सेवा के लिए रहते हैं तत्पर
गंजडुंडवारा। आरएसएस की नगर इकाई ने विजय दशमी पर नाथूराम सुशीला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता समरसता प्रमुख चंद्रपाल ने की। विभाग सामाजिक सदभाव प्रमुख शंभूदयाल वर्मा ने कहा कि स्वयं सेवक देश सेवा के लिए तत्पर हैं। देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के तैयार रहता है। कार्यक्रम में शस्त्र पूजन कर देश सेवा करने का संकल्प लिया । इस दौरान सुभाष गुप्त, ध्रुव महाजन, रामचंद्र सिंह अभय पाल, साकेय चौहान, प्रदीप वर्मा, अरविंद वर्मा, जितेंद्र सिंह, कुलदीप, मुन्नालाल शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें