फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

Fri, 06 Dec 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
स्ट्रेचर पर शिक्षक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में बृहस्पतिवार को एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को करीब दो घंटे बाद सड़क किनारे शव पड़ा होने की खबर मिली तो जिला अस्पताल लाया गया। मृतक शिक्षक आरएसएस पदाधिकारी का रिश्तेदार था। 
विज्ञापन


यहां पर परिजन पहुंच गए और सांसे चलने की बात कहकर डाक्टरों से आगरा रेफर कराकर ले गए। आगरा पहुंचने के बाद शव शाम तक वापस आ सका। हत्या की खबर मिलते ही डीएम, एसएसपी और सत्तापक्ष के नेता अस्पताल पहुंच गए। 

थाना कोतवाली देहात कासगंज रोड स्थित वीएम नगर के पास शिक्षक सचिन सोलंकी पुत्र पृथ्वीराज सिंह निवासी शांती नगर का शव पड़ा होने की खबर पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस करीब 12.30 बजे शव को उठाकर जिला अस्पताल ले आई।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

शिक्षक के पास मिले फोन से परिजनों को वारदात की खबर दी गई। जिला अस्पताल में पत्नी सहित तमाम परिजन पहुंच गए। परिजनों ने शिक्षकों की सांसें चलने की बात कही और आगरा रेफर करा ले गए। आगरा पहुंचने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर देरशाम जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

बता दें कि शिक्षक सचिन सोलंकी विकास खंड मारहरा के गांव विजय नगर में तैनात हैं। बृहस्पतिवार सुबह विद्यालय के लिए बाइक से जा रहे थे तभी उनको गोली मारी गई। सचिन सोलंकी आरएसएस के प्रांत कार्यवाह राजपाल सिंह के छोटे भाई प्रवीन कुमार उर्फ लल्लू भैया के साढ़ू भाई हैं।

आरएसएस पदाधिकारी के रिश्तेदार की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एएसपी संजय कुमार सहित भारी फोर्स जिला अस्पताल पहुंच गया। पुलिस मामले की छानबीन रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें