फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ की भाजपा को नसीहत, 2019 में जीतना है तो दलितों का साथ जरूरी

Sun, 03 Sep 2017 11:16 AM IST
राजीव अग्रवाल/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
संघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर चिंतित नजर आया। सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं माहौल बिगाड़ती हैं। लिहाजा सरकार को चाहिए कि जातीय हिंसा रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाए।
विज्ञापन


केशव धाम में हुई संघ की समन्वय बैठक में सहारनपुर क्षेत्र में हुई जातीय हिंसा का मुद्दा भी उठाया गया। प्रचारकों ने पूरी रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि इस घटना के बाद रिश्तों में बड़ी कड़वाहट आई। इस तरह का माहौल समाज को बांटने का काम करता है। लिहाजा जातीय हिंसा को रोकने के लिए सरकार को चाहिए कि ठोस कार्ययोजना बनाए। 

साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलितों को संघ से जोड़ने के लिए भी कार्ययोजना बनाई गई है। यहां कहा गया कि 2019 का चुनाव जीतने के लिए जरूरी है कि दलितों को साथ लिया जाए। भाजपा को दलितों के बीच अपनी जगह बनानी होगी। इसके लिए संघ भी लगातार प्रयास करेगा। 
विज्ञापन

बढ़ रहे महिला अपराध

संघ की बैठक - फोटो : अमर उजाला
संघ की मीटिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ती घटनाओं को लेकर भी चिंता जाहिर की गई। खासकर महिलाओं के साथ बढ़ने वाले अपराध पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग सरकार से की जा रही है। मीटिंग में प्रचारकों ने कहा कि सरकार ने गठन के साथ ही जिस तरह से प्रदेश भर में अपराधियों पर कार्रवाई की थी वह अब अचानक खामोश हो गई है। इससे भी क्राइम का ग्राफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन

केरल में प्रदर्शन करेगी एबीवीपी

केरल में हुई स्वयं सेवकों की हत्या को लेकर संघ केरल में प्रदर्शन करेगा। अभाविप को इसका जिम्मा सौंपा गया है। समन्वय बैठक में भी इसे लेकर योजना बनाई गई। प्रदर्शन नवंबर में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें