फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ संशोधन बिल: संपत्तियों का रुकेगा दुरुपयोग, मुस्लिम मंच की बैठक में बोले इंद्रेश कुमार...ना हों गुमराह

Sun, 26 Jan 2025 03:27 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

मुस्लिम मंच की बैठक का आयोजन महाजन भवन में किया गया था। इसमें शामिल हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक ने वक्फ बिल को गलतियों में सुधार करने वाला बताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते डाॅ. इंद्रेश कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग किया गया। अब सरकार वक्फ संशोधन बिल लेकर आ रही है। यह मुस्लिमों के हित में है। इस बारे में दुष्प्रचार में नहीं पड़ें। वक्फ संपत्तियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन होना चाहिए।
विज्ञापन


जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में आयोजित मुस्लिम मंच की बैठक में मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रेश ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल को मुसलमान अच्छी तरीके से समझें। वक्फ से होने वाली आय का इस्तेमाल स्कूल, काॅलेज, मेडिकल सुविधाएं, यतीमों, बेवाओं के कल्याण के लिए होना चाहिए था, लेकिन यह काम नहीं हुआ। 

उन्होंने कहा कि लोगों ने वक्फ की संपत्तियों को खुर्द-बुर्द किया। उन्होंने कहा कि जो गलतियां पहले हुईं, उन्हें सुधारने की जरूरत है। कहा कि मंच किसी के साथ भी अत्याचार की निंदा करता है। बहुसंख्यक हो या अल्पसंख्यक, सभी समान हैं। कार्यक्रम में मोहम्मद अफजल, रजा हुसैन रिजवी, राशिद हुसैन, मोहम्मद सुल्तान, इस्लाम खान, मौलाना कारी रफत चौधरी, नईम शास्त्री, अंजुम अंसारी, समीर अब्बास, जावेद अख्तर, राजा रईस, कारी अबरार जमाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें