फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले हिंदुत्व के मुद्दे को धार देने में जुटा संघ, गठबंधन की काट को बना रहा ये प्लान

Sun, 01 Jul 2018 10:07 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में संभावित गठबंधन की काट को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चुनावी व्यूह तैयार कर रहा है। हिंदुत्व के मुद्दे को धार देते हुए सभी जातियों को भगवा झंडे के नीचे लाने की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


इसके लिए न केवल शाखाओं की संख्या बढ़ा दी गई बल्कि प्रचारक गांवों में चौपाल लगाकर लोगों से रूबरू हो रहे हैं। विधानसभा चुनाव में प्रचारकों की जो टीम लगाई गई थी उन्हें ही लोकसभा सीटों पर तैनात किया जा रहा है। 

23 जून को वृंदावन के केशवधाम में हुई समन्वय समिति की बैठक में इसका खाका खींचा गया था। मीटिंग में प्रदेश सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री और प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

इन जिलों में शाखाओं की बढ़ाई

इस बैठक में 2019 के चुनाव को लेकर रणनीति भी तैयार की गई थी। संघ के नेताओं ने यहां कहा था कि सांसद और विधायक भी जनता के बीच अपनी मौजूदगी बढ़ाएं। लोगों को लगना चाहिए कि सरकार उनके बीच में आ रही है। 

आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, लखीमपुर खीरी, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गाजियाबाद, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में शाखाओं की संख्या डबल कर दी गई है। 

पिछले उपचुनावों में मिली हार के बाद संघ इस क्षेत्र में तेजी के साथ सक्रिय हुआ है। यहां के लोगों को बताया जा रहा है कि अगर लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा, कांग्रेस या रालोद का गठबंधन होता है तो हिंदुत्व कमजोर हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रचारकों की संख्या बढ़ाई

इन पार्टियों के वोटबैंक में सेंधमारी की हर संभव कोशिश की जा रही है। हर क्षेत्र में प्रचारक की संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट बाहुल्य जिलों से संघ का काम शुरू हो रहा है।     

साप्ताहिक मिलन, दैनिक शाखा के साथ संघ मंडली के कार्यक्रम ग्राम स्तर पर बढ़ाए जाएंगे। संघ के शारीरिक प्रांत प्रमुख प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि गांव स्तर तक काम किया जाना है। 

शाखाओं की संख्या तो बढ़ेगी ही हर सप्ताह एक गांव में संघ के लोग जाकर समस्याओं को सुना करेंगे। 2025 तक संघ का बड़ा विस्तार किया जाना है। इसके लिए सभी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। नौजवानों को जोड़ा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें