फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: साइबर ठगी कर हड़पे गए 5700 रुपये कराये वापस

Sat, 18 Feb 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। शुक्रवार को साइबर ठगी कर मोहल विकास नगर के एक व्यक्ति से ओटीपी पूछकर खाते से 5700 रुपये हड़प लिए गए। साइबर क्राइम टीम न कार्रवाई करते हुए पीड़ित के रुपये वापस कराएं हैं।नगर के मोहल्ला विकास नगर निवासी लाल सिंह राठौर से 13 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसके द्वारा खाता की केवाईसी कराने के लिए कहा गया। इस पर उसे एक ओटीपी भेजा गया। लाल सिंह कुछ समझ नहीं पाए और ओटीपी उन्होंने कॉल करने वाले को बताया दिया। कुछ देर बाद उनके खाते से 5700 रुपये निकल गए। उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित साइबर क्राइम की टीम ने प्रयास करते हुए शुक्रवार की शाम तक उसके रुपये वापस खाते में दिलवा दिए। रुपये वापस आने पर पीड़ित ने हर्ष जताया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर कहा कि किसी को भी अपना ओटीपी न बताएं। बैंक खाते से संबंधित कोई भी सूचना किसी से शेयर न करें। किसी कंपनी या बैंक का कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च न करें। एटीएम कार्ड के पीछे या एटीएम कार्ड के साथ आए सभी नंबर दर्ज होते हैं। उन्हीं का प्रयोग करें। ऑन लाइन रुपयों के स्थानांतरण में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें