फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: पेयजल पाइप लाइन तोड़ना पड़ा महंगा, ग्रीन गैस कंपनी पर 55.80 लाख रुपये जुर्माना

Thu, 16 Jan 2020 11:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पाइपलाइन टूटने से जगह जगह धंसी सड़क (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में जगह-जगह खोदाई करने के दौरान पानी की पाइप लाइन तोड़ना ग्रीन गैस लिमिटेड कंपनी को भारी पड़ने वाला है। जलकल विभाग ने शहर में 12 जगह खोदाई करने पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर कंपनी पर 55.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
विज्ञापन


जलकल विभाग ने ग्रीन गैस को जल्द भुगतान करने के साथ चेतावनी दी है कि अगर अब खोदाई में पानी की लाइन टूटी तो कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर भी कराई जाएगी। 

जलकल विभाग के महाप्रबंधक ने ग्रीन गैस लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर को 55.80 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा है। जीएम ने कहा कि कंपनी ने सावधानी नहीं बरती, जिससे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के साथ विभाग को आर्थिक क्षति हुई और लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारी पाइप लाइन फटने पर बिना सूचना दिए भाग भी जाते हैं। कंपनी को कई बार लापरवाही न बरतने को कहा गया, पर लगातार पाइप लाइन तोड़ने की घटनाएं हो रही हैं। इसीलिए नुकसान की भरपाई जल्द करनी होगी।

11 जगह क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने कहा कि ग्रीन गैस कंपनी ने हमारी पाइप लाइनों को 11 जगहों पर क्षतिग्रस्त किया। इस पर हमने पाइप लाइन की मरम्मत पर हुए खर्च और बर्बाद हुए पानी की कीमत के साथ जुर्माना भी लगाया है। अब हमारी लाइन एक जगह भी टूटी तो भारी जुर्माने के साथ कंपनी के उच्च अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर भी कराएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें