फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: व्यापार के लिए उधार दिए 2 लाख रुपये नहीं लौटाए

Tue, 11 Jun 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के पंजाबी काॅलोनी निवासी एक व्यापारी से नामजद लोगों ने दो लाख रुपये व्यापार के लिए उधार लिए थे। कई साल बीतने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए। एक लेनदार की मृत्यु भी हो चुकी है। रुपये वापस मांगने पर उसके परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पंजाबी काॅलोनी गली नंबर चार निवासी अनिल गंभीर ने बताया कि उनके पिता से काॅलोनी निवासी महेंद्र गेरा और मनोज गेरा ने दो लाख रुपये व्यापार करने के लिए वर्ष 20174 में उधार लिए थे। एक वर्ष बीतने के बाद जब रुपये वापस मांगे तो नामजद लोग टाल मटोल करने लगे। वर्ष 2021 में कोरोना के चलते महेंद्र गेरा की मृत्यु हो गई। महेंद्र के पुत्र रोहित गेरा व भाई मनोज गेरा रुपये वापस करने के लिए कहा था। कहा था कि मकान बेच कर रुपये वापस कर देंगे।
मकान बिकने के बाद जब उन्होंने रुपये मांगे तो नामजद फिर से टाल मटोल करने लगे। जब दबाव बनाया तो रोहित गेरा और मनोज गेरा ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 10 फरवरी 2024 को मनोज गेरा दुकान में आया और गाली देते हुए कहा कि तेरी समझ में नहीं आता। रुपया मेरे पिता ने लिया था वह मर गए। हाथापाई करते हुए गालीगलौज की। जान से मरवाने की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर काेतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें