फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: सुरक्षा में माहिर आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मियों ने उठाया मास्क बनाने का जिम्मा

Wed, 08 Apr 2020 01:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पांच महिला आरक्षियों ने शुरू किया मास्क बनाना 
रोजाना 100 से ज्यादा मास्क बना रही हैं आरक्षी
 
विज्ञापन
मास्क तैयार करतीं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिलापुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की महिला विंग ने लॉकडाउन में सुरक्षा के साथ ही रसोई की जिम्मेदारी के साथ ही सिलाई मशीनें भी थाम ली हैं। वह न केवल गरीबों के लिए अपने हाथों से खाना बना रही हैं बल्कि रोजाना 100 से ज्यादा मास्क भी तैयार कर रही हैं। 
विज्ञापन


आरपीएफ आगरा कैंट थाने की महिला पुलिसकर्मी अभी तक स्टेशन की सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा रही थीं, लेकिन कोरोना से चल रही लड़ाई में लॉकडाउन होने के बाद उन्होंने न केवल आरपीएफ मैस में खाने बनाने की जिम्मेदारी उठाई बल्कि अब सिलाई के हुनर में माहिर महिला पुलिसकर्मियों ने मास्क बनाने का जिम्मा भी उठा लिया है। 

थाने में लगभग 15 महिला आरक्षी, सबइंस्पेक्टर व इंस्पेक्टर तैनात हैं। सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूबी कर रही हैं। गरीबों को खाना खिलाने के लिए वह मैस में जाने से भी नहीं हिचकती हैं तो वहीं अब चादरों से मास्क बनाने का काम कर रही हैं। रोजाना एक सौ से ज्यादा मास्क पांच पुलिसकर्मी तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैस में खाना तैयार करती महिला सिपाही - फोटो : अमर उजाला
आरपीएफ के कमांडेंट प्रकाश कुमार पंडा ने बताया कि आरपीएफ लॉकडाउन में जहां रोजाना 200 से अधिक कमजोर तबके के लोगों को भोजन देने का काम कर रही है, वहीं मास्क बनाने का काम भी शुरू किया गया है। यह मास्क बाजार से मिलने वाले मास्क की अपेक्षा कई गुना सस्ते और बेहतर हैं। अभी इनका उपयोग आरपीएफ के कर्मचारी ही कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें