फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज स्टेशन पर युवक के जिंदा जलने का मामला: RPF को सौंपी गई जांच, अप्रत्याशित हादसे की तैयार करेगी रिपोर्ट

Fri, 06 Jan 2023 06:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में ट्रेन की बोगी में चढ़ा युवक ओएसई लाइन की चपेट में आने से जिंदा जल गया। इस मामले की जांच आरपीएफ करेगी। स्टेशन पर घटित इस अप्रत्याशित घटना से हर कोई अचंभित है।   
विज्ञापन
अशोक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज रेलवे स्टेशन पर हादसे में युवक की जिंदा जलकर मौत हो जाने के मामले की जांच आरपीएफ को सौंपी गई है। अब आरपीएफ पूरे मामले की जांच करेगी और जांच रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेगी। 

विज्ञापन


दरअसल गुरुवार की शाम करीब पौने चार बजे रेलवे जंक्शन पर एक बंदर महिला यात्री की चप्पल उठा ले गया। इसके बाद बंदर प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन पर चढ़ गया। स्टेशन की कैंटीन पर काम करने वाला युवक अशोक (26) महिला की चप्पल छुड़ाने के लिए ट्रेन की बोगी पर चढ़ गया। इसी समय वह ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। बोगी के ऊपर ही वह धू-धू कर जल गया।   

हादसा देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी मच गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इधर रेल प्रशासन के निर्देश पर आरपीएफ इस अप्रत्याशित दुर्घटना की जांच में जुट गई है। आरपीएफ के उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन


आरपीएफ थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने बताया कि ओएचई लाइन की चपेट में आकर युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। मामले में आरपीएफ के उपनिरीक्षक को जांच सौंपी गई है। वह इस अप्रत्याशित हादसे की नियमानुसार जांच करके रिपोर्ट तैयार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें