फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैनामा का झांसा देकर हड़पे रिटायर एक्सईन से हड़पे 25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। खेत का बैनामा कराने के नाम पर सेवा निवृत्त अधिशासी अभियंता से जालसाजों ने 25 लाख रुपये हड़प लिए। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता मानिकचंद्र निवासी हैदरगंज लखनऊ ने मंशा सिंह निवासी सादिकपुर सहावर को खेत का बैनामा कराने का सौदा 20 अगस्त 2020 को किया। मानिकचंद्र का कहना है उन्होंने मंशा सिंह को 25 लाख रुपये 1 मार्च 2021 को बैनामा कराने के लिए दिए। रुपये लेने के बाद मंशाराम टालमटोल करता रहा। पंचायत होने पर मंशाराम ने 25 लाख रुपये का चेक वापस किया। यह चेक बैंक में बाउंस हो गया। उनके द्वारा शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन जब रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो मानिक चंद्र पुलिस अधीक्षक से मामले की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी मंशा सिंह एवं उसके साथी कावल के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें