फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरपीएफ ने यात्री को लौटाया बैग

Tue, 05 Mar 2024 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे सुरक्षा बल ने अछनेरा-कासगंज पैसेंजर ट्रेन में यात्री के छूटे बैग को वापस किया है। बैग में 12000 रुपये की नकदी व अन्य सामान था। बैग पाकर यात्री के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आए।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम इज्जतनगर से मंगलवार को आरपीएफ पोस्ट पर सूचना मिली कि अछनेरा कासगंज पैसेंजर में एक यात्री का बैग छूट गया है। अछनेरा-कासगंज पैसेंजर में 14:25 बजे कासगंज स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचने पर बीट ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल सुखबीर ने ट्रेन को चेक कयया तो काले रंग का बैग बरामद हुआ। बैग प्राप्त होने की सूचना यात्री कुलदीप कुमार निवासी रवनिया पूरब थाना अलीगंज जिला सुल्तानपुर को दी गई। वह 17:00 बजे आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हाथरस पर उनका बैग ट्रेन में छूट गया था। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 139 पर दी थी।
विज्ञापन

आरपीफ प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि बैग में 12000 रुपये की नकदी व अन्य सामान था। बैग यात्री को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें