कासगंज। पिता के डांटने से नाराज किशोर घर से नाराज होकर चला गया। चार दिन बाद भी उसका पता न लगने से परिजन चिंतित हैं। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को किशोर के लापता हो जाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
कांतोर गांव निवासी ईसू पुंढीर को उसके पिता कुलदीप पुंढीर ने किसी बात पर डांट दिया। पिता का डांटना उसे नागवार गुजरा। वह 14 जून को शाम को घर से बिना बताए निकल आया। जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने उसकी गांव मेंं तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके बाद रिश्तेदारी में भी उसके बारे में पता किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज हो जाने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद