फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देवकीनंदन' के दर्शन को 'रघुनंदन' ने रोकी शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस, आरपीएफ में मचा हड़कंप

Mon, 21 Oct 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को मथुरा-वृंदावन आ रहे मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी युवक ने भोपाल से दिल्ली जा रही शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस को चेन खींचकर रोक दिया। मथुरा में नॉन स्टॉप ट्रेन के रुक जाने से आरपीएफ में हड़कंप मच गया। आरपीएफ ने ट्रेन से उतर कर भाग रहे युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

 
भोपाल के हबीबगंज से निजामुद्दीन जा रही 12155 शान-ए-भोपाल में विदिशा मध्यप्रदेश के रघुनंदन यादव मथुरा के लिए सवार हो गए। उन्हें मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान व बांके बिहारी के दर्शन करने थे। ट्रेन का मथुरा में स्टॉपेज नहीं है।  रविवार तड़के 5:21 बजे मथुरा होकर थ्रू लाइन से ट्रेन गुजरने लगी तो रघुनंदन यादव ने चेन खींचकर रोक दिया।

ट्रेन रुकते ही आरपीएफ के जवान सतर्क हो गए। ट्रेन से उतरे रघुनंदन को पकड़ लिया और थाने ले आए। ट्रेन यहां करीब तीन मिनट तक रुकी और फिर रवाना हो गई। वहीं आरोपी युवक का रेलवे एक्ट में चालान कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे पता नहीं था कि इस ट्रेन का मथुरा में स्टापेज नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, निजामुद्दीन से तिरुपति जा रही 12708 आंध्र प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को आगरा के सदरभट्टी निवासी संजू कर्दम ने मथुरा में चेन खींचकर सुबह 9:23 बजे रोक दिया। आरपीएफ ने संजू को पकड़ लिया। बता दें कि मथुरा में आए दिन चेन पुलिंग की घटनाएं हो रही हैं। इससे पूर्व भी कई बार चेन खींच कर ट्रेनों को रोक जा चुका है।


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें