फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल फ्रेंड्स क्लब ने जीता उदघाटन मुकाबला

विज्ञापन
1एमएनपी-48- रामगंज में वॉलीबाल का उदघाटन करते अतिथि - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। घिरोर थाना क्षेत्र के गांव रामगंज में चल रही सिद्ध बाबा जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन लीग मुकाबले खेले गए। इनमें नौ टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया। उद्घाटन मुकाबले में रॉयल फ्रेंड्स क्लब रठेरा ने नगला अनिया को 2-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

सिद्ध बाबा जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन रामगंज क्लब के सीनियर खिलाड़ी राकेश यादव ने किया। उद्घाटन मैच में रॉयल फ्रेंडस क्लब रठेरा ने नगला अनिया को 2-0 से पराजित किया। जवापुर ने फैलपुर को 2-1 से, नगला राम सिंह ने कासगंज को 2-0 से, आदर्श कृष्णा क्लब रठेरा ने रामगंज बी टीम को 2-1 से, गोकुलपुर ने लोभ लखेड़ा को 2-0 से, चापरी ने चुरैला को 2-1 से, नायकूड़ ने दिबरौली को 2-0 से, नगला अनिया बी ने अगरापुर को 2-1 से, रामगंज ए टीमने नगला देवी को 2-0 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। इस दौरान संदीप यादव उर्फ बाबा, शीपेंद्र कुमार, जेपी यादव, अश्वनी यादव, राहुल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें