फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रॉयल ब्लू ने 58 रन से जीता फाइनल मुकाबला

Wed, 28 Jun 2023 06:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल ब्लू ने 58 रन से जीता फाइनल मुकाबला
विज्ञापन

- अंडर 14 क्रिकेट सीरीज का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नगर के शांति देवी पीजी कॉलेज के मैदान पर चल रही अंडर 14 क्रिकेट सीरीज का समापन हो गया। फाइनल मुकाबला रॉयल ब्लू और रॉयल रेड के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में रॉयल ब्लू ने 58 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

रॉयल ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल रेड के सभी बल्लेबाज 15 ओवर में 59 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फाइनल मुकाबले में रॉयल ब्लू ने 58 रन से जीत दर्ज की। सीरीज में बेस्ट बल्लेबाज का खिताब मंगेश को मिला उन्होंने तीन मैचों में 100 रन बनाए। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सैम को मिला। उन्होंने तीन मैचों में 55 रन और 6 विकेट लिए। बेस्ट फील्डर का खिताब सात वर्षीय राज को दिया गया। समापन अवसर पर सुबोध तिवारी ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर देव यादव, हैप्पी यादव, चिराग राठौर, मनीष यादव, यश पांडेय, राहुल दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें