फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भूमि पैमाइश करने आई रोवर मशीन, कर्मियों ने सीखा चलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भूमि पैमाइश और सीमांकन के कार्यों को डिजिटल तकनीक से जोड़ने और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से मंडल के राजस्वकर्मियों का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप की अध्यक्षता में दूसरे दिन आयुक्त परिसर में मथुरा के लेखपालों, कानूनगो, तहसीलदारों और अन्य राजस्व कर्मियों को जीपीएस आधारित रोवर मशीन का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर अभिषेक कुमार और सीनियर मैनेजर संजय गुप्ता ने मशीन का डेमो दिखाया। मशीन के इंस्टालेशन, सेटिंग और जीपीएस कनेक्टिविटी की बारीकियां समझाईं। कहा कि इस आधुनिक मशीन के माध्यम से भूमि की पैमाइश न केवल सटीक होगी, बल्कि डाटा को डिजिटल रूप से सुरक्षित भी रखा जा सकेगा। मंडलायुक्त ने कहा कि रोवर मशीन के उपयोग से पैमाइश के दौरान होने वाली मानवीय त्रुटि की संभावना शून्य हो जाएगी। प्रशिक्षण में पहले दिन आगरा के कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया था। अंतिम दिन शुक्रवार को फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपद के राजस्वकर्मियों को प्रशिक्षण मिलेगा। इस दौरान मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें