फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: इस रूट पर यात्रा करने से पहले नोट कर लें यह जानकारी, नहीं तो अधूरा रह जाएगा सफर

Tue, 20 Aug 2024 10:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। यदि आप भी आगरा फोर्ट के रूट पर यात्रा करने जा रहे हैं तो यह जानकारी नोट कर लें। इस रूट की सात जोड़ी ट्रेनों के रूट परिवर्तित किए गए हैं। 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी के आगरा में कुबेरपुर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य चल रहा है। इस कारण आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से कुबेरपुर जाने वाले मार्ग पर गुजरने वाली सात जोड़ी यात्री ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, रेगुलेशन करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


साबरमती-पटना जंक्शन एक्सप्रेस 20 से 27 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को बयाना, पथौली, आगरा किला की जगह आगरा कैंट, उदी मोड़ से इटावा जाएगी। प्रत्येक बुधवार को चलने वाली अहमदाबाद जंक्शन-पटना जंक्शन गाड़ी 21 से 28 अगस्त तक बयाना-पथौली-आगरा फोर्ट-टूंडला-बयाना-पथौली की जगह आगरा कैंट से वाया उदी मोड़ से इटावा होकर चलेगी। 

वहीं प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलने वाली मालदा टाउन-खातीपुरा एक्सप्रेस भी 22 अगस्त को वाया आगरा कैंट, इटावा होकर गुजरेगी। राजकोट-बरौनी जंक्शन एक्सप्रेस 23 अगस्त को आगरा फोर्ट की जगह आगरा कैंट वाया भांडई रूट, इसी तरह रविवार को चलने वाली मऊ–वड़ोदरा जं. 25 को आगरा कैंट, उदी मोड़, इटावा होकर चलेगी। 
 
विज्ञापन

सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस 26 अगस्त को पटना जंक्शन- अहमदाबाद एक्सप्रेस बुधवार व शुक्रवार को वाया कैंट, उदी मोड़ होकर चलेगी। कुछ ट्रेनों को रोककर गुजारा जाएगा। इनमें गांधी धाम-कामाख्या एक्सप्रेस, पटना अहमबाद एक्सप्रेस 30-30 मिनट रुककर गुजरेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें