फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव, मथुरा आ रहे हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर

Tue, 10 Sep 2019 09:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 सितंबर को वेटरनेरी विश्वविद्यालय में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यातायात में हुए बदलाव के बाद बुधवार को लोग अपने वाहनों के साथ शहर के अंदर नहीं आ पाएंगे। 
विज्ञापन


पुलिस ने 11 सितंबर को रूट डायवर्जन किया है, यह प्रतिबंध प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से दो घंटे पूर्व और कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगा। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर विश्वविद्यालय सहित आसपास के क्षेत्र को पांच जोन और 20 सेक्टरों में बांटा गया है। 

भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित मार्ग  

लक्ष्मी नगर तिराहे से शहर की तरफ, गोवर्धन चैराहे से शहर की तरफ, मंडी चौराहे से शहर की ओर, धौली प्याऊ तिराहे से शहर की ओर। टैंक चौराहा व टाउनशिप से शहर की ओर कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह रहेगी यातायात व्यवस्था

एक्सप्रेसवे एवं राया की ओर से शहर की तरफ कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के भारी वाहन लक्ष्मी नगर तिराहे से गोकुल बैराज औरंगाबाद होते हुए कार्यक्रम स्थल वेटरनेरी कॉलेज के गेट पर आगंतुकों को उतारकर ईगल ग्राउंड एवं पुलिस लाइन परेड ग्राउंड स्थित पार्किंग स्थलों में वाहन पार्किंग करेंगे।
 
वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग 2 की ओर से आने वाले आगंतुकों के सभी प्रकार के भारी वाहन टाउनशिप तिराहे से औरंगाबाद होते हुए कार्यक्रम स्थल वेटरनरी कॉलेज के गेट पर आगंतुकों को उतारकर ईगल ग्राउंड जिला कारागार, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय तथा पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में बनी पार्किंग स्थलों में वाहनों को पार्क करेंगे। 

छोटे चार पहिया, दो पहिया वाहन इन्हीं पार्किंग स्थलों एवं जिला कृषि अधिकारी जवाहर बाग पर बनी पार्किंग में पार्क होंगे। वीवीआईपी ड्यूटी में लगे अधिकारियों के वाहनों को आचार्य नगर में विद्युत उपसंस्थान परिसर एवं जिला कारागार परिसर में बनी पार्किंग में पार्क किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें