फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मेला : आगरा में दिल्ली हाईवे पर शाम चार बजे से भारी वाहनों का प्रवेश बंद, यहां देखें रूट प्लान

Sun, 31 Jul 2022 04:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में कैलाश मंदिर मेले के चलते रविवार शाम चार बजे से मंगलवार सुबह कार्यक्रम समाप्ति तक हाईवे पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर सिकंदरा मंडी तक वाहन नहीं चलेंगे।

विज्ञापन
हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सावन माह के तीसरे सोमवार को कैलाश मंदिर पर मेला लगेगा। इसके चलते रविवार शाम चार बजे से मंगलवार सुबह कार्यक्रम समाप्त होने तक दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर सिकंदरा मंडी तक वाहन नहीं चलेंगे। भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। 

विज्ञापन


वाहनों को डायवर्ट करके निकाला जाएगा। शहर में भी नो एंट्री नहीं खुलेगी। दिल्ली से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन रिफाइनरी टाउनशिप चौराहा से डायवर्ट कर गोेकुल बैराज,  यमुना एक्सप्रेसवे से निकलेंगे। हाथरस से आने वाले वाहन सिकंदराराऊ, मथुरा की ओर भेजा जाएगा।

मंदिरों के पास डायवर्जन

  • पृथ्वीनाथ मंदिर में एक अगस्त 2022 को सुबह चार बजे से कार्यक्रम पूरा होने तक भोगीपुरा चौराहे से पृथ्वीनाथ फाटक के मध्य सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • रावली, राजेश्वर, बल्केश्वर और मन:कामेश्वर मंदिर के पास बैरियर लगाकर वाहनों को नियंत्रित किया जाएगा।

आंतरिक डायवर्जन

  • सिकंदरा सब्जी मंडी से गुुरुद्वारा गुरु का ताल के बीच, कारगिल तिराहे से सिकंदरा तिराहे की तरफ, कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक, भावना टावर तिराहे से गुुरु का ताल तक, आईएसबीटी के सामने हाईवे, गुरु का ताल से सिकंदरा सब्जी मंडी तक सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

  • आगरा से मथुरा की ओर जाने वाले हल्के वाहन कारगिल तिराहे से पश्चिमपुरी चौकी चौराहा, शास्त्रीपुरम, यूपीएसआईडीसी मार्ग और बोदला चौराहा, मारुति स्टेट चौराहा, बिचपुरी रोड, शास्त्रीपुरम, यूपीएसआईडीसी मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • मथुरा से आगरा आने वाले हल्के वाहनों को अरतौनी पुल के नीचे से डायवर्ट कर अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
  • मथुरा की ओर से आगरा ईदगाह बस स्टैंड एवं अन्य आगे के जनपदों को जाने वाली रोडवेज बसें दक्षिणी बाईपास रैपुरा जाट से ग्वालियर रोड से रोहता चौराहा होकर पीडब्लूूडी चौराहे से भेजा जाएगा।
  • फिरोजाबाद, लखनऊ, दिल्ली, एटा, अलीगढ़ आदि की ओर से आईएसबीटी बस स्टैंड आने वाली बसें रामबाग से एनएच-19 होकर आईएसबीटी बस स्टैंड तक आ सकेंगी। इसी मार्ग से वापस उक्त जनपदों के लिए जाएंगी।
  • अछनेरा, किरावली की ओर से रुनकता पुल के नीचे से होकर आगरा जाने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

बाहरी डायवर्जन

- फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले वाहन कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे, मथुरा से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले वाहन दक्षिण बाइपास, फिरोजाबाद से ग्वालियर और जयपुर की तरफ जाने वाले वाहन कुबेरपुर कट, इनर रिंग रोड, दिगनेर पुलिया, हाथरस की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन खंदौली से एत्मादपुर से एनएच 19 होकर फिरोजाबाद जाएंगे। शहर के अंदर से भारी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें बाहरी मार्गों से डायवर्ट करके निकाला जाएगा। इसके लिए पुलिस के जगह-जगह बैरियर लगाए गए हैं। इन पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें